Uncategorized

एस.टी.सी. क्लासेज, सोजत ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में रचा इतिहास – तीनों संकायों में टॉपर्स ने लहराया परचम

पाली जिले के सोजत शहर स्थित एस.टी.सी. क्लासेज ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जैसे ही परीक्षा परिणाम घोषित हुए, पूरे सोजत शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। कला वर्ग में चंद्रप्रकाश ने 95.00% अंक प्राप्त कर संस्थान का नाम रोशन किया। विज्ञान वर्ग में हिमांशु जोशी ने 96.40% अंक प्राप्त किए, वहीं वाणिज्य वर्ग में पलक्ष राज सिंघवी ने 97.20% अंक अर्जित कर टॉपर्स की सूची में स्थान पाया।